<p>प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को बिलासपुर में बैठक रखी गई है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। वहीं, उपचुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि बैठक 27 जुलाई को होगी।</p>
<p>उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक शाम 6 बजे होगी। जबकि 27 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त स्थाई आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला के अध्यक्षों व जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक सुबह 11 बजे नजदीक सर्कट हाउस बिलासपुर में होगी।</p>
<p>बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती और बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में बीजेपी सदस्यता अभियान पर्व को गति देने को लेकर भी चर्चा होगी। इसी के साथ कमल वाहिनी की भी समीक्षा की जाएगी। महिलाओं को महिला मोर्चा में जोड़ने के लिए और डिजीटल सदस्य बनाने के लिए भी बैठक में दिशानिर्देश दिए जाएंगे।</p>
<p> </p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…