हिमाचल में बढ़ रहा नशे का कारोबार, 164 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

हिमाचल में दिन-व-दिन नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन मामलों को कम करने के लिए पुलिस हर दिन नाके लगा कर नशे पर रोकथाम लगाने की कोशिश कर रही है। जिला बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम ने एक व्यक्ति को 164 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान सदर निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा टीम के मुख्य प्रभारी आरक्षी सुरेंद्र कुमार, आरक्षी बाबू राम और आरक्षी प्रदीप कुमार गत दिवस बरोग के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ठोडू की तरफ से पैदल आ रहा था। जब पुलिस कर्मियों ने गाड़ी रोक कर उस व्यक्ति से बात करने की कोशिश की तो वह व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने भागते हुए व्यक्ति को कुछ दूरी पर दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति के पास से एक कैरी बैग बरामद किया गया जिसमें चरस रखी हुई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

1 hour ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

2 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

2 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

3 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

3 hours ago