एक लाख कार्यकर्ताओं के साथ BJP निकालेगी मेगा रोड शो

<p>हिमाचल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में युवा हुंकार रैली का खाका तैयार कर लिया है। बीजेपी का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हिमाचल दौरे पर एक लाख कार्यकर्ता और समर्थक होंगे। अमित शाह की अगुवाई में मैगा रैली निकाली जाएगी जो कि प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी।</p>

<p>युवा हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए गुरुवार को बीजेपी कार्यालय दीपकमल में सोशल मीडिया की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीजेपी राज्य उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि वन बूथ, टेन यूथ के अंतर्गत प्रत्येक बूथ से 10 या 10 से ज्यादा युवा रैली में हिस्सा लेंगे। रैली के लिए तीन चरणों में तैयारी चल रही है और युवाओं को मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है। युवाओं के साथ ग्रामीणों को भी रैली के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।</p>

<p>इसके अलावा रैली के लिए युवा मोर्चा ने सोशल मीडिया के साथ मिलकर तैयारियां भी शुरू कर दी है और प्रदेश के 7479 बूथों पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। रैली में युवा मोर्चा के अलावा भाजपा विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

5 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

5 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

5 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

5 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

5 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

6 hours ago