BJP की नीतियों की हुई हार, राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की जीत : सुक्खू

<p>प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में लोकतंत्र जीता है, और बीजेपी की दमनकारी नीतियों की हार हुई है। बीजेपी राज में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे थे जिन्हें देखते हुए जनता आगे आई और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। इससे साबित हो गया है कि कांग्रेस जनहितैषी पार्टी है। राहुल गांधी की सोच और कांग्रेस की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार ने ये साबित कर दिया है कि देश में अब मोदी लहर खत्म हो चुकी है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और बीजेपी के जुमलों से तंग है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में भी सरकार बनाएगी और बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय है।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस की जीत से कार्यकताओं का उत्साह बढ़ा है। अब वे और जोश के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सैंकडो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगारों के साथ मिठाई बांटकर जीत जाहिर की।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

2 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

3 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

3 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

5 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago