धर्मशाला के लिए ऐतिहासिक रहा बजट, आठ बार आया धर्मशाला का नाम: विशाल नैहरिया

<p>विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने हिमाचल प्रदेश सरकार के बजट 2021-22 को एतिहासिक करार दिया है। बजट में धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे को इस साल पर्यटन सीजन से पहले शुरू करने की घोषणा की गई है, जबकि रोपवे के समीप निजी वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध करवाने की घोषणा हुई है। इसके अलावा धर्मशाला बस अड्डा को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित करने और कर्मशाला को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सुदृढ़ करने की भी घोषणा बजट में हुई है। विशाल नैहरिया ने बताया कि प्रदेश सरकार का 2021-22 बजट धर्मशाला के लिए विशेष रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला को बजट में विशेष महत्व दिया है। इसी का नतीजा है कि बजट पढ़ती बार सबसे ज्यादा आठ बार धर्मशाला का नाम उन्होंने लिया।</p>

<p>बजट में मंडी हवाई अड्डा निर्माण सहित कुल्लू और कांगड़ा हवाई अड्डा के विस्तारिकरण और रखरखाव के लिए 1016 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। &nbsp;नैहरिया ने बताया है कि प्रदेश सचिवालय में कमांड सेंटर स्थापित कर शिमला और धर्मशाला शहर को योजनाओं को एकीकृत प्लेटफार्म के माध्यम से संचालित एवं प्रबंधित किया जाएगा। नगर निगम शिमला, धर्मशाला और मंडी को फाइव स्टार के रूप में प्रमाणित करवाने का लक्ष्य रखा गया है।</p>

<p>धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत रूट जोन ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए गए हैं। इसी कड़ी में साल 2021-22 में धर्मशाला शहर में नए रूट जोन ट्रीटमेंट प्लांट और एलईडी लाइट स्थापित करने की घोषणा हुई है। धर्मशाला वॉर मैमोरियल क समीप बने वॉर म्यूजियम को आम जनता के लिए खोला जाएगा। विशाल नैहरिया ने कहा कि पिछले बजट में भी मुख्यमंत्री ने होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और अटल आदर्श विद्यालय की घोषणा कर धर्मशाला को सौगात दी थी। नैहरिया ने इस बजट में भी धर्मशाला को विशेष स्थान देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago