हिमाचल का बजट खुशहाली का रोडमैप, रोजगार के साथ आर्थिकी भी होगी सुदृड़: भारद्वाज

<p>शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट को खुशहाली का रोडमैप करार दिया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बाद प्रदेश में इस बजट में अधोसंरचना निर्माण पर ज़ोर दिया गया है जिस से न केवल रोज़गार सृजन होगा बल्कि प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बजट में 30000 कार्यमूलक पदों को भरने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त 12000 गरीब परिवारों के लिए मकान, शगुन योजना जिसके तहत BPL , अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार कि कन्याओं को विवाह के समय 31,000 रूपये शगुन के रूप में दिए जायेंगे। इसके अलावा स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना शुरू करने की भी घोषणा बजट में की है। &nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने 50,192 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो कोरोना महामारी के बावजूद पिछले वर्ष के बजट से अधिक है। बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। &nbsp;भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश का बजट महिला कल्&zwj;याण और सशक्&zwj;तीकरण, सामाजिक सुरक्षा, स्&zwj;वास्&zwj;थ्&zwj;य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण एवं विस्&zwj;तार, किसानों की आय में वृद्धि, स्&zwj;वर्ण जयंती आश्रय योजना, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास व आधारभूत ढांचे पर बल व शिक्षा में गुणवत्&zwj;ता सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख बिंदुओं पर आधारित है। राज्य की पंचायतों में 2982 कॉमन सर्विस सेंटर बनाने के लिए 149 करोड़ खर्चे होंगे।</p>

<p>मंत्री ने कहा कि शिमला व् अन्य शहरो के लिए बजट में बहुत कुछ है। &nbsp;शहरी अधोसंरचना पर फोकस रखते हुए स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कई प्रकल्पों को इसी वित्तीय वरह में पूर्ण करना है। &nbsp;इसके अतिरिक्त 2021-22 में सभी शहरी स्थानीय निकायों को O+ स्तर पर प्रमाणित करवाया जाएगा। 15 शहरी स्थानीय निकायों को O ++ के रूप में प्रमाणित करवाने और इन्हें Star Rating of Garbage Free Cities2021 के तहत एक स्टार के रूप में प्रमाणित करने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त नगर निगम षिमला, धर्मषाला और मण्डी को 5 स्टार के रूप में प्रमाणित करवाने का लक्ष्य रखा गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

9 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

10 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

11 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

12 hours ago