महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है CAA : महेन्द्र सिंह ठाकुर

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागबानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 (CAA) को लेकर पनपे भ्रम को तोड़ने के लिए चलाए जनजागरण अभियान के तहत शुक्रवार को धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के बरोटी में खंड स्तरीय रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने जनता को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम- 2019 के गुण बताए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 बनाकर महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है । इससे धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे अगणित परिवारों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विपक्ष वोट की राजनीति करने के लिए भ्रम फैला रहा है। सीएए किसी भी रूप में भारत में किसी भी धर्म या जाति के लोगों को प्रभावित नहीं करता ।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

इससे पहले, सिंचाई मंत्री ने धवाली में स्थित किसान भवन में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागबानी तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया । विभिन्न भागों में नव निर्मित योजनाओं बारे चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों  का निरीक्षण भी  किया ।

महेंद्र सिंह ने कहा कि जय रास सरकार के दो साल के सफल कार्यकाल में प्रदेश के हर क्षेत्र व प्रत्येक व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया है। प्रदेशवासियों में नया विश्वास भरने वाले प्रगति व विकास भरे दो साल शानदार रहे हैं। आगे भी इसी प्रकार समर्पण के साथ जनकल्याण को तरजीह देते हुए काम किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

22 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

1 hour ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

2 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

2 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago