पॉलिटिक्स

हिमाचल में रिपीट होगी भाजपा सरकार, 2027 में पंजाब में भी खिलेगा कमल: अनुराग ठाकुर

कांगड़ा जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गग्गल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मैजिक के कारण, कल्याणकारी योजनाओं, विकास और ईमानदारी के कारण फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी 4 राज्यों में सत्ता में आई है। यह अपने आप में दिखाता है कि किस तरह आपदा के समय भी मोदी जी जनता के साथ खड़े रहे। 2022 में जिस तरह चारों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है उससे यह साफ हो गया है कि 2024 में फिर से एक बार मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों पर इसका क्या असर रहने वाला है? इस प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर राज्य की स्थितियां अलग होती हैं। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 5 साल सत्ता में रहने के बाद अच्छा काम करके फिर सत्ता में आई है। उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा सरकारों ने अच्छा काम किया इसलिए फिर सत्ता में आई और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से जयराम ठाकुर की सरकार ने बीते 5 सालों में शानदार काम हिमाचल प्रदेश में किए हैं, उससे भाजपा प्रदेश में भी पुनः सत्ता में शानदार वापसी करेगी ।

2027 में पंजाब में खिलेगा कमल

उन्होंने कहा कि जहां तक पंजाब की बात है, पंजाब में कांग्रेस ने चुनाव कैसे हारा जाता है यह दुनिया भर को बताने का प्रयास किया है। पंजाब में एक अन्य कारण यह भी रहा कि हमारे सहयोगी दल जो बीते 40 साल से हमारे साथ थे वह हमें छोड़ कर चले गए। उसके बावजूद भी हमारे वोट शेयर बढ़ा है। आज 2022 है और मैं कह सकता हूं कि 2027 में पंजाब में भी कमल खिलेगा।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

41 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

52 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago