देश में विकास की बहती गंगा को देख बौखला गई है कांग्रेस: CM जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कांगड़ा के जयसिंहपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में बह रही विकास की गंगा को देख कांग्रेस बौखला गई है और गलत बयानबाजी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति विशेष स्नेह है।

उन्होंने कहा कि देश को विकास करवाने वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है और वह केवल मोदी ही कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं से देश के करोड़ों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।  जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में  भारतीय जनता पार्टी न केवल चारों लोकसभा सीटें जीतेगी बल्कि सभी संसदीय क्षेत्रों में जीत का अंतर इस बार ऐतिहासिक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश बीजेपी सरकार ने सत्ता संभालते ही जनकल्याण के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए कमी नहीं की जाएगी। इस दृष्टि से लक्ष्य निर्धारित कर, प्रत्येक कार्य किए जा रहे हैं। उन्हांने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में होने पर अपने कार्यकाल की अंतिम घड़ी में कार्य करने की सोचती एवं घोषणा करती है। ऐसे कदम जनताहित के लिए नहीं बल्कि वोट हासिल करने के लिए होते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश पूरी तरह सुरक्षित है और विश्व समुदाय में भी भारत की गिनती एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में की जाने लगी है।

Samachar First

Recent Posts

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

25 mins ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

49 mins ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

1 hour ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

5 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

5 hours ago