CM ने पेश किया 50,192 करोड़ का बजट, जानें बजट में क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के चौथा बजट पेश किया। कोरोना संकट के बावजूद मुख्यमंत्री ने कुल 50 हजार 192 करोड़ का बजट पेश किया जो पिछल साल के बजट से अधिक हैं। बजट में राजस्व घाटा 423 करोड़ है । जबकि अनुमानित बजट घाटा 28, 491 करोड़ है। वहीं, राजकोषीय घाटा 7789 करोड़ है जो जीडीपी का 4.5 फीसदी है।

कारोना संकट से हुए नुकसान से मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत की। योजना विभाग का नाम नीति विभाग होगा। वन विकास जन सहयोग कार्यक्रम दौगुना होगा। विधायक विकास निधि नाबार्ड से मिलने वाली को 120 करोड़ से बढ़ाकर 135 करोड़ किया। विधायक निधि को 173 करोड़ से बढ़ाकर 180 करोड़ किया गया। कारोना काल में माननीयों के 30 फ़ीसदी वेतन भत्ते के कट को बहाल किया गया।

पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा देने के लिए 7 करोड़ का प्रावधान किया गया। क्लास वन और टू को अपनी आय का ब्यौरा सार्वजनिक करना होगा। 20 करोड़ गृहणी सुविधा योजना के लिए प्रावधान रखा गया। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती से 50 हज़ार नए लोगों को जोड़ा जाएगा इसके लिए 20 करोड़ का प्रावधान रखा गया। 83 करोड़ सिंचाई योजना के लिए प्रावधान रखा गया। नई सवर्ण जयंती बागवानी नई योजना शुरू की गई। बागवानी के लिए 543 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया गया।

सरकार ने 412 नई पंचायतों का गठन सरकार ने किया। 3615 कुल पंचायतों में से नई पंचायतों के लिए पंचायत घरों का प्रावधान किया जाएगा।  एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई। आउटसोर्स कर्मियों के भी 500 रुपए बढ़ाए गए। मिशन दृष्टि नई योजना के तहत स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। आशा वर्कर के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी की गई। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए  3016 करोड़ का प्रावधान रखा गया। तीनों नए नगर निगमों को 1 करोड़ प्रति निगम व नगर पंचायतों को 20 लाख दिए जाएंगे।

अंशकालीन कर्मियों के 300 रुपए बढ़ाए गए। मिड डे मील वर्कर व वाटर करियर का मानदेय 300 रुपया बढ़ाया गया। पी जी, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स का मानदेय 5000 बढ़ाया। कौशल विकास भत्ते पर 100 करोड़ ख़र्च किया जाएगा। 200 इलेक्ट्रिक बसें ख़रीदी जाएंगी। भांग की खेती शुरू करने पर बनेगी योजना।  एसएसटी की बेटियों की शादी के लिए सगुन नामक नई योजना के तहत 31000 की राशि दी जाएगी।

40 हज़ार नए लोगों को पेंशन लगाई जाएगी जिस पर 7 करोड़ खर्च किया जाएगा। 65 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग की महिलाओं के लिए स्वर्ण संबल योजना के तहत 1000 रुपए पेंशन दी जाएगी। इस पर एक हज़ार 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का मानदेय 500 रुपए व सहायकों का मानदेय 300 रुपए बढ़ाया गया। पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। कामगारों की दिहाड़ी 300 रुपए होगी।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago