पार्टी में हैं BJP के एजेंट, मेरे पीछे छुरा लेकर चलते हैं: CM वीरभद्र

<p>हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी के भीतर अपने विरोधी गुट पर प्रहार किया है। धर्मशाला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग बीजेपी के एजेंट बन गए हैं। लेकिन, असली काला कौआ कौन है और कौन सफेद यह जनता अच्छे से जानती है।</p>

<p>मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह भी कहा कि उनके पीठ पीछे पार्टी के भीतर कुछ लोग छुरा लेकर चलते हैं। समय आने पर यह साफ हो जाएगा कि पीठ पीछे छुरा लेकर कौन चल रहा है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेरे लिए वही लोग प्रिय हैं जो पार्टी के लिए जान देते हैं।आज हिमाचल में जो भी विकास और एकता पैदा हुई है उसका श्रेय कांग्रेस को जाता है। हिमाचल हिंदुस्तान में एकमात्र ऐसा राज्य हैं जहां बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है और काम सीखने के लिए भी कौशल विकास भत्ता दिया जा रहा है।</p>

<p>शिंदे के दौरे पर धर्मशाला में हो रहे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी विधायकों और पार्टी नेताओं को नसीहत दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव भी एक इम्तेहान हैं और किसी की कोई हवा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यदि मंत्रियों ने अच्छे से पढ़ाई की होगी तो वह आवश्य अपनी क्लास में फर्स्ट आएंगे और जिस विधायक ने पढ़ाई नहीं की होगी वह फेल हो जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

20 mins ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

22 mins ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

25 mins ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

29 mins ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

52 mins ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

54 mins ago