<p>सतपाल सत्ती के भड़काऊ भाषण पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जाहीर की है और चुनाव आयोग से सत्ती के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग उठाई है। मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रेय शर्मा ने कहा कि सतपाल सत्ती भड़काऊ भाषण देकर अपना नाम चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे शब्दों का हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं।</p>
<p>उन्होंने कहा कि पहले भी चुनाव आयोग ने सत्ती के अभद्र शब्दों पर कार्रवाही की थी और अब दोबारा से चुनाव आयोग को सख्त कार्रवाही करने की जरूरत है। सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की बातें करना नेताओं को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ती के बयानों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।</p>
<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/xNI5Jm10xgs” width=”640″></iframe></p>
<p>गौरतलब है कि आज सतपाल सत्ती ने मंडी के सेरी मंच पर आयोजित बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जो भी बीजेपी नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणीयां करेगा उसके बाजू काट दिए जाएंगे। इस बयान के बाद अब एक बार फिर से प्रदेश के सियासी माहौल में हलचल मच गई है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…