पॉलिटिक्स

बिना बजट प्रावधानों के चुनावी घोषणाएं करे रहे मुख्यमंत्री: राठौर

हिमाचल प्रदेश में 65 हज़ार करोड़ से ज़्यादा कर्ज हो चुका है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री बिना बजट प्रावधानों के घोषणाएं कर रहे हैं। कर्मचारियों के वेतनमान में कई विसंगतियों के बावजूद 6ठा पे कमीशन लागू किया गया। जब कर्मचारियों की नाराजगी सामने आई तो आनन फ़ानन में 25 जनवरी को नई घोषणाएं कर दी। 60 यूनिट बिजली फ़्री कर दी जो कि ऊंट के मुंह में जीरा डालने के बराबर है क्योंकि 60 यूनिट तो एक बल्ब जलाने पर ख़र्च हो जाता है। ये बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठ़ौर ने कही।

राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता भोली है लेकिन समझदार भी है। वह जानती है कि ये सारी चुनावी घोषणाएं हैं। आपने तो अपने दृष्टि पत्र के वायदे भी पूरे नहीं किए। इसलिए हिमाचल की जनता आपसे विश्वास खो चुकी है। अब भाजपा सरकार का जाना तय है, क्योंकि हिमाचल में जनता बदलाव का मन बना चुकी है। डबल इंजन की सरकार भी प्रदेश को कोई बड़ा पैकेज नहीं दिला पाई। मंडी में जो जहरीली शराब मामला है उसकी न्यायिक जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे भी निराशाजनक रहे। डिपुओं की दाल में चूहे निकल रहे हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए। हिमाचल में सीमेंट कारखाने हैं लेकिन हिमाचल में सीमेंट महंगा है। महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जनता परेशान है, जो चुनावों में जवाब देगी।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

20 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago