<p>झारखंड के धनबाद में मंगलवार शाम पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नीरज सिंह अपने आवास जाने के लिए निकले ही थे कि कुछ दूर पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे गाड़ी में बैठे 4 लोगों की मौत हो गई। बदमाशों ने करीब 50 रौंद फायर किए।</p>
<p>मृतकों में नीरज सिंह का पीए अशोक यादव, निजी अंगरक्षक मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घोलटू भी शामिल हैं। घटना में नीरज सिंह का एक अन्य बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, घटना में चार अपराधी दो बाइकों में सवार होकर आए थे। फिलहाल सभी फरार होने में कामयाब रहे।</p>
<p>घटना के बाद अस्पताल के बाहर और सड़कों में नीरज सिंह के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख सीआईएसएफ की एक टुकड़ी को धनबाद में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है।</p>
<p>बता दें कि नीरज सिंह ने कोयलांचल की राजनीति में लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद वह कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन उनकी लोकप्रियता पार्टी से कई गुणा ऊपर थी। वर्ष 2010 में उन्होंने धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव जीता था। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में नीरज ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा। कामयाबी नहीं मिली, लेकिन उन्होंने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…