कांग्रेस अधिवेशन: BJP पर बरसे कांग्रेस के दिग्गज नेता, लोकसभा चुनावों पर बनाई रणनीति

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से तीन बड़े राज्यों में सत्ता पाने के बाद हिमाचल कांग्रेस भी जोश से लबरेज है। विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होने के ठीक बाद शनिवार को कांग्रेस दिग्गज नेताओं ने पालमपुर में एक मंच पर केंद्र सरकार को सत्ता से बेदखल करने की हुंकार भरी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में अधिवेशन का आयोजन चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी की चारों लोकसभा सीटों पर हार तय है। मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कार्यकर्ता घर-घर तक मोदी की जनविरोधी नीतियों को पहुंचाएं। 2019 का चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनाव है, इसलिए कार्यकर्ता कोई कसर न छोड़ें। बीजेपी सांसद जनता के मुद्दों को संसद में उठाने में नाकाम रहे हैं। उन्हें अपने कार्यकाल के हिसाब जनता को देना ही होगा।

अधिवेशन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत कोटली समेत अनेक कांग्रेस दिग्गजों ने चुनावों को लेकर अपनी राय रखी। एकमत से एकजुट होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। सभी बड़े नेताओं ने कहा कि एकजुट होकर लड़ें तो जीत निश्चित है। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों के कारण मोदी सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर ब्लॉक और जिला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की राय भी जानी गई।

शांता की करनी और कथनी में अंतर

अधिवेशन में अनेक कांग्रेस नेताओं ने अपनी दावेदारी राज्य प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष जताई। बैठक में यह मुद्दे भी उठे कि कांग्रेस का कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में बीते दस साल से सांसद नहीं है। 5 साल राजन सुशांत बीजेपी सांसद रहे, उसके बाद पूर्व सीएम शांता कुमार सांसद हैं। शांता की करनी और कथनी में भी अंतर है। वे चुनावों के समय ही जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल लाइन को ब्रॉडगेज करने का सर्वेक्षण और चंबा सीमेंट की स्थापना को लेकर सक्रिय होते हैं। मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में उन्हें इन प्रोजेक्ट की याद नहीं आई। सेंट्रल यूनिवर्सिटी अब भी अस्थायी तौर पर शाहपुर में चल रही है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago