कांग्रेस नेता अपनी नाकामियां छुपाने के लिए उठा रहे जनमंच पर सवाल: BJP

<p>रविवार सुजानपुर के ग्राम पंचायत पटलांदर के सरकारी स्कूल में प्रदेश सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर कई पंचायतों के लोगों की समस्याओं का हाथों हाथ निदान किया गया। रविवार जनमंच कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष 102 शिकायतें आई जिसमें से अधिकांश समस्याओं का निदान जनमंच स्थल पर हाथों-हाथ कर दिया गया और कुछ समस्याओं के निदान के आदेश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए। लेकिन यहां के स्थानीय विधायक को लोगों की समस्याओं के निदान होने पर भी पीड़ा हो रही है। विधायक को अपने आंकड़ों पर ध्यान देना चाहिए गलत आंकड़ों को जनता के समक्ष न रखें ।</p>

<p>विधायक अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनमंच कार्यक्रम पर आरोप लगा रहे हैं। जिन समस्याओं का निदान जनमंच कार्यक्रम में सरकार और प्रशासन द्वारा किया गया यह सभी कार्य करने की जिम्मेवारी विधायक की बनती थी। परंतु सुजानपुर विधायक को काम न करने की वजाय कार्यों में अड़चन पैदा कैसे की जाए उसी तरफ अपना पूरा समय लगाते हैं। विधायक को समझना होगा कि अब लोग उनकी षडयंत्र और भ्रमित करने वाली राजनीति में फंसने वाले नहीं हैं। &nbsp;</p>

<p>कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को को समझना होगा कि अगर वह अपने क्षेत्र की समस्याओं का निदान सही समय पर करते तो शायद जनमंच में एक भी शिकायत न आती। आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हालत जनमंच को लेकर इस तरह से हो गई है जैसे &quot;खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे &quot; अर्थात कोई कार्य न करो और होते हुए कार्यों में अड़चन पैदा करो।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3566).jpeg” style=”height:444px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago