कांग्रेस का बीजेपी पर तंज़, पूछा कहां है दुल्हा?

<p>हिमाचल विधानसभा का चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के महासचिव और कुल्लू सदर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुंदर ठाकुर ने बीजेपी पर सीएम कैंडिडेट को लेकर तंज कसा है। ठाकुर ने कहा कि बीजेपी की बारात तो तैयार है, लेकिन उन्हें अभी तक यह ही नहीं पता चल पाया है कि उनका दुल्हा कौन है?</p>

<p>सुंदर ठाकुर ने कहा कि इस बार प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार सता में आएगी। उन्होंने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस कुल्लू सदर क्षेत्र सीट भारी मतों से जीत हासिल करेगी।</p>

<p>&nbsp;ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी कई गुटों में बंटी हुई है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी तरह से एकजुट है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को भी डर है कि कहीं प्रदेश में भी कोई हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की तरह कोई अनुभवहीन व्यक्ति बीजेपी सीएम न बन जाए और प्रदेश में भी हरियाणा जैसी स्थिति पैदा न हो जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

13 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago