हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए शिमला में जागरूकता अभियान छेड़ा। शुक्रवार को कांग्रेस ने शिमला आईएसबीटी में लोगों को फ्री में मास्क और सेनेटाइजर बांटे ताकि लोग कोरोना से बच सके। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने खुद अभियान में शामिल होकर जरूरतमंद और गरीब लोगों को सेनेटाइजर बांटे।

राठौर ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान छेड़ा है। बाजार में सेनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी हो रही है और मंहगे दामो में सेनेटाइजर और मास्क बिक रहे हैं। सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना के प्रकोप के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है ताकि लोग इस महामारी से बच सके।

बिलासपुर युवा कांग्रेस ने लोगों को बांटे मास्क और सेनेटाइजर

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने घुमारवीं में स्थानीय लोगों , टैक्सी ऑपरेटरों को मास्क और पंपलेट देकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया है। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी मौजूद रहे है।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करेगी और हर संभव मदद भी करेगी । प्रदेश के सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनता के बीच में जाकर लोगों को इस महामारी से बचने के लिए जरूरी सुझाव और पंपलेट वितरित करेगें, ताकि लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने जनता से अपील की कि जितना हो सके अपने घरों में रहे और एक दूसरे को इस महामारी से बचने के बारे में जागरूक करते रहें।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…