अमित शाह के आगमन पर BJP में शामिल होंगे कांग्रेसी चेहरे!

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अभी कई दिलचस्प मोड़ आने वाले हैं। ख़बर है कि चुनावी रेस के दौरान कई कांग्रेसी घोड़े अपना पाला बदल सकते हैं।  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के साथ दूसरे कार्यकर्ताओं को भी अपने दल में शामिल करने का प्लान तैयार कर रखा है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआत शाह के हिमाचल यात्रा से ही शुरू हो सकती है। अमित शाह इसी महीने हिमाचल की यात्रा पर आने वाले हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस का हाईकमान भी शाह के खेमे में जाने वाले नेताओं को लेकर चिंतित है। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे तमाम दिग्गजों के संपर्क में हर वक्त रह रहे हैं। वीरवार को पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू, कैबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर, सुखराम समेत कई नेताओं के साथ शिंदे की मुलाकात हुई। अलबत्ता सुक्खू और शिंदे ने बकायदा राहुल गांधी से मिलकर प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात और कयासों के बारे में फिडबैक भी दिया। कांग्रेस में मसला नेतृत्व से ज्यादा अपने लोगों को पाले में बनाये रखने का है।

बीजेपी के नेता अमित शाह ने कांग्रेस को हिमाचल में क्षतिग्रस्त करने के लिए पूरा मास्टरम-प्लान बनाया हुआ है। जिसका अहम हिस्सा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को तोड़ना है। दूसरी तरफ पंचकूला में बीजेपी की कोर-ग्रुप की बैठक में भी टिकट वितरण पर ही चर्चा रही।

लेकिन, कांग्रेस मुख्यालय से यह भी ख़बर आ रही है कि आला नेताओं को बीजेपी में शामिल होने की भनक लग गई है। ऐसे में वे लगातार इन नेताओं पर अपनी नज़र रखे हुए हैं और उन्हें चुनाव के दौरान बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। ताकि मामले को बैलेंस किया जा सके।

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

4 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

4 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

4 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

4 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

4 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

5 hours ago