<p>कांग्रेस के नेताओं की मानें तो उन्हें नई फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस से जुड़े नेताओं को दिल्ली और चंडीगढ़ में ठहरने के लिए कमरे नहीं मिल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में प्रदेश सरकार से भी शिकायत की गई है। दरअसल, जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से कांग्रेस के लोग चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में बुकिंग नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं। कांग्रेस से संबंधित नेताओं को कमरे ही नहीं अलॉट हो पा रहे हैं। </p>
<p>जानकारी के मुताबिक इस मामले पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधायक सतपाल रायजादा ने रोष जाहिर किया है। सुक्खू ने तो मामले को विधानसभा तक ले जाने की बात कही। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि नई सरकार के गठन के बाद उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। हिमाचल भवन में बुकिंग तक नहीं मिल रही।</p>
<p>हालांकि, कांग्रेस के शिकायत के बाद शुक्रवार को सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया और हिमाचल भवन से संबंधित अधिकारी को बुलाकर लताड़ लगाई। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि आगे से किसी भी नेता को पार्टी के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।</p>
<p> </p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…