<p>हिमाचल की यात्रा पर धर्मशाला पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने संगठन में किसी भी बदलाव की बात को खारिज कर दिया। समाचार फर्स्ट के एक सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि चुनाव तक संगठन में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जिसको जो जिम्मेदारी मिली है वह उसी का निर्वहन करेगा। </p>
<p>शिंदे ने दिल्ली में राहुल गांधी से साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम आला नेताओं के साथ हुई बैठक के बारे में भी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नेताओं की राहुल गांधी के साथ बैठक चुनाव को लेकर थी। राहुल गांधी ने चुनाव के मद्देनज़र पीसीसी अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं को ब्रीफिंग दी थी। </p>
<p>गौरतलब है कि कल ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी दिल्ली तलब किया गया था। लेकिन, बारिश की वजह से वह नहीं जा पाए थे। हालांकि, तब पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू समेत पार्टी के अन्य बड़े नेता कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हुए थे। फिलहाल, प्रदेश प्रभारी शिंदे हिमाचल के चंबा समेत दूसरे जिलों के दौरे पर हैं और वे यहां बूथ स्तर पर पार्टी की मैनेजमेंट को जांचेंगे। </p>
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…