सुखविंदर सिंह सुक्खू के पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े

<p>हिमाचल के जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के देहरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर लगाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार रात कांग्रेस नेता गगन दीप पराशर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता व एक अन्य युवा नेता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।</p>

<p>गगन दीप ने बताया कि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे को लेकर वह अपने समर्थकों सहित परागपुर में पोस्टर लगा रहे थे तभी शराब के नशे में धुत कांग्रेस के इन हमलावर नेताओं ने उन पर हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में गगनदीप पराशर ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।</p>

<p>सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता का सिविल अस्पताल देहरा में मेडिकल करवाकर मामले की जांच की जा रही है। बता दें गगनदीप पराशर कांग्रेस संगठनात्मक जिला देहरा के महासचिव है व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू के समर्थक भी हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

4 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago