प्रदेश में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से कोरोना महामारी मौत में बदल रही: सिंघा

<p>कोरोना संक्रमण से मौत के मामले में हिमाचल प्रदेश देश से आगे निकल गया है। हिमाचल प्रदेश में कारोना से मौत की दर 1.5 फ़ीसदी है जबकि भारत में मृत्यु दर 1.4 फ़ीसदी दर्ज की जा रही है। केरल एक ऐसा राज्य है जहां सबसे कम 0.3 फ़ीसदी मृत्यु दर है। हिमाचल के लिए कोरोना से बढ़ता मौतों का आंकड़ा चिंता की बात है। ये आरोप सीपीआईएम ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने लगाए हैं।</p>

<p>राकेश सिंघा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ती मृत्यु दर का कारण चरमराती स्वास्थ्य सेवाएं हैं। शिमला के क्षेत्रीय अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय में प्रतिदिन 15 लाख लीटर ऑक्सीजन की जरूरत है। जबकि 5 लाख लीटर ही ऑक्सीजन की उपलब्धता है। ऐसे में मृत्यु दर का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। राकेश सिंघा ने आरोप लगाया की शादियों की वजह से भी कोरोना बढ़ रहा है लेकिन प्रदेश में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं न मिलना कोरोना संक्रमण कि महामारी को मृत्यु में बदल रही है।</p>

<p>सरकार के केंद्र सरकार से मिले स्वास्थ्य उपकरणों के सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का टोटा है और जो स्टॉफ काम कर रहा है। उनको बहुत कम वेतन मिल रहा है साथ ही उनके लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम भी सरकार ने नहीं किया हैं। इसलिए सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना पड़ेगा अन्यथा मौतों का सिलसिला रुकने वाला नहीं है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago