सिद्धू की बयानबाजी के कारण गुरदासपुर-बठिंडा में हारी कांग्रेस: कैप्‍टन अमरिंदर सिंह

<p>पंजाब के मुख्&zwj;यमंत्री कैप्&zwj;टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में लोकसभा चुनाव में परिणाम कांग्रेस की उम्&zwj;मीद के अनुरूप नहीं बताया है। उन्&zwj;होंने कहा कि चुनाव परिणाम की हम समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही उन्&zwj;होंने अपने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला किया। उन्&zwj;होंने बठिंडा और गुरदासपुर सीटों पर कांग्रेस की हार के लिए सिद्धू की बयानबाजी को भी जिम्&zwj;मेदार ठहराया। उन्&zwj;होंने कहा कि इन सीटों पर कांग्रेस की हार का कारण सिद्धू का बयान हो सकता है।</p>

<p>अमरिंदर सिंह ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव परिणाम हमारी उम्&zwj;मीद के अनुरूप नहीं रहे। हम सभी 13 सीटों पर जीत की उम्&zwj;मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हाे सका। उन्&zwj;होंने कहा कि बठिंडा और गुरदासपुर सीटों पर हार खलने वाली है। सुनील जाखड़ पंजाब में हमारे सबसे बेहतर उम्&zwj;मीदवार थे। उनकी हार दुखद और निराशा पैदा करने वाली है।</p>

<p>मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी बोला हमला। उन्&zwj;होंने कहा कि बठिंडा व गुरदासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की हार का कारण सिद्धू का बयान हो सकता है। सिद्धू ने जिस तरह से मतदान से ठीक से पहले बयानबाजी की उससे कांग्रेस को नुकसान होने की आशंका है।</p>

<p>एक सवाल में उन्&zwj;होंने कहा कि आर्मी चीफ को सिद्धू द्वारा गले लगाना गलत था। इसे सेना के जवान और उनके प&zwj;रिजन कतई सहन नहीं कर सकते। उन्&zwj;होंने चुनाव पर इसका भी असर पड़ने की ओर इशारा किया। कैप्&zwj;टन अमरिंदर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अपेक्षा कु अनुरूप कांग्रेस को परिणाम नहीं मिलने के कारणों की तलाश होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

5 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

10 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

11 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

11 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

11 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

12 hours ago