धर्मशाला: प्रदेश बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने बनाई मिशन 2022 के लिए रणनीति

<p>हिमाचल प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में मिशन 2022 के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली ने कहा कि अल्पसंख्यक मिशन 2022 को सफल बनाने में पूरी तत्परता से काम करेगा। कोरोना से निपटने में सरकार सफल रही है और विपक्ष असफल रहा है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने बक्फ बोर्ड का चेयरमैन हिमाचल से बनाया, जबकि कांग्रेस ने बाहरी राज्य के व्यक्ति को यह पद दिया था। कोरोना के समय भाजपा फील्ड में थी, जबकि कांग्रेस इस दौरान नदारद रही। सीएम जयराम ठाकुर को कोविड-19 में बेहतर कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। जब कोरोना का संकट बढ़ा तो विपक्ष का एक भी नेता फील्ड में नहीं था, सिर्फ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही फील्ड में डटे हुए थे और सरकार जनता के साथ खड़ी रही।&nbsp;</p>

<p>अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी कांग्रेस राज में हुई है, भाजपा में इस वर्ग की अनदेखी नहीं हुई। प्रदेश की जयराम सरकार ने मुस्लिम वर्ग का जो बक्फ बोर्ड होता है, उसका चेयरमैन हिमाचल से बनाया है, जबकि कांग्रेस सरकार ने बाहरी राज्य के व्यक्ति को बक्फ बोर्ड का चेयरमैन पद सौंपा था। सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण योजना बनाई, जबकि कांग्रेस ने ऐसा करने के बारे में सोचा तक नहीं। भाजपा अल्पसंख्यक प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। पूरा अल्पसंख्यक एक साथ &nbsp;मिशन 2022 को सफल बनाएगा।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

10 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

41 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

16 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago