पॉलिटिक्स

क्या सच में बढ़ा विधायकों के सैर सपाटे का पैसा? सदन में उठी कार्रवाई की मांग

पी.चंद,शिमला।

विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायकों के सैर सपाटे को लेकर छपी खबरों का मामला उठाया। सुक्खू ने कहा कि सोशल मीडिया और अखबारों में विधायकों के सैर सपाटे के लिए राशि 4 लाख करने की गलत ख़बर छपी है। उन्होंने कहा कि विधायकों को 55 हज़ार वेतन मिलता है जबकि कर्मचारियों का वेतन भी उनसे ज़्यादा है। आईएएस अफसरों को साढ़े तीन वेतन मिलता है। इसलिए ऐसी झूठी ख़बर पर संज्ञान लेना चाहिए।

इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कहा कि ये गैर जिम्मेदाराना ख़बर छपी है। कई विधायकों को हिमाचल सदन और भवन में कमरा नहीं मिलता है तो उसको कमरा लेने के लिए अढ़ाई लाख से 4 लाख तीन साल पहले किया गया था। सोशल मीडिया में भी ये खबर खूब चली है। विधायक की गरिमा को ठेस लगी है। कर्मचारी इस पर कमेंट लिख रहे हैं। यदि कर्मचारियों को ये गलत लगता है तो वह नोकरी छोड़कर चुनाव लड़ें। वास्तविकता ये है कि पहले माननीयों को 7500 का कमरा लेने की छूट थी अब जितने का कमरा होगा वह रहने के लिए ले सकते हैं। कमरा 3 हज़ार का भी मिल जाता है। इसकी लिमिट 4 लाख ही रहेगी।

विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि विधायकों को लेकर छपी ख़बर को सनसनीखेज बताया और कहा वह भी इसकी आलोचना करते हैं। जिसको लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि ये विधायकों की गरिमा के ख़िलाफ़ है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

4 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago