Follow Us:

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में किया अभूतपूर्व विकास : सुरेश कश्यप

पी. चंद, शिमला |

संसदीय क्षेत्र शिमला से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने आज जनसंपर्क कार्यक्रम नालागढ़ के अंतर्गत घुमारहट्टी, राम शहर, डोली नण्ड, गुज्जरहटी, बघेरी, बरूना माजरा, अंन्दरौला, ढ़ाणा, मंझौली व नालागढ़ में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश कश्यप ने कहा कि आजादी के पश्चात पहली बार देश को मजबूत और निर्णायक सरकार मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। इस बार शिमला की जनता मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम पर एक नया इतिहास बनाने वाली है। यह पहली बार है कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के अभूतपूर्व कार्य किये है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि एक समय वह भी था जब देश की सेना छोटी से छोटी कार्यवाही के लिए दिल्ली का मुंह ताकती थी और कांग्रेस पार्टी सेना के बजाय आतंकवादियों के मानवाधिकार की चिन्ता करती थी। अब एक समय यह भी है जब देश की सेना को कार्यवाही के लिए दिल्ली की तरफ देखने के बजाय अपनी तोपो का मुंह दुश्मनों की तरफ करके गोली का जबाब गोले से देने में किसी परमिशन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सैनिकों से ही नहीं बल्कि पूर्व सैनिकों से भी हमेशा धोखा किया है। चिरलम्बित ओआरओपी को लागू करने के नाम पर हमेशा पूर्व सैनिकों को धोखा दिया।