<p>हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज यानी 12 अक्टूबर को आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग आज दिल्ली में 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है, जिसमें दोनों राज्यों में आचार संहिता मुख्य मुद्दा हो सकती हैं। साथ ही साथ दोनों राज्यों में चुनावों की तिथियां भी घोषित की जा सकती हैं।</p>
<p>गौर रहे कि यदि निर्वाचन आयोग आज से कोड ऑफ कंडक्ट लागू करता है तो हिमाचल और गुजरात में होने वाली सभी सरकारी गतिविधियां आयोग कंट्रोल करेगा। इससे पहले निर्वाचन आयोग तमाम अधिकारियों और पड़ोसी राज्यों के साथ भी बैठक कर चुका है और अब हिमाचल-गुजरात में आचार संहिता लगभग तय माना जा रहा है।</p>
<p>हिमाचल में जहां 68 विधानसभा सीटें हैं तो वहीं गुजरात में 182 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। हिमाचल में चुनाव प्रक्रिया एक ही चरण में पूरी की जाएगी, जबकि गुजरात में चुनाव दो चरणों में होंगे।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…