महाराष्ट्र के उपचुनाव में EVM खराबी, 35 बूथों पर मतदान रुका

आज देश की चार लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में कई बूथों पर ईवीएम खराबी की शिकायतों के बाद वहां वोटिंग बाधित होने की ख़बर है।

महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया लोकसभा के 35 पोलिंग स्टेशनों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत के बाद वोटिंग कैंसल कर दी गई है। ईवीएम में खराबी को लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने पालघर लोकसभा सीट पर ईवीएम में खराबी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

(आगे की खबर के लिए स्कॉल करें)

राउत ने कहा कि पहले लोग बूथ कैप्चर करते थे और उनके हाथ में ईवीएम की चाबी ही आ गई है। शिवसेना के गढ़ पालघर में वोटिंग परसेंटेज कम करने के लिए जानबूझकर खराब मशीनें लगाई गई। हमारे नेता चुनाव प्रचार के दौरान इसी साम दाम, दंड भेद की बात की थी।

उन्होंने कहा कि आज सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा है। हमारे नेता शिकायत लेकर इलेक्शन कमीशन पहुंच रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र की दोनों सीटों पर बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं।

वहीं शामली के भाभिशा गांव के दो बूथों परसुबह 10 बजे से ईवीएम काम नहीं कर रही। बूथ नंबर 216 और 217 पर वोटिंग रुकी हुई है। सपा और आरएलडी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर शामली जिले की 175 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराबी की शिकायत की है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट में CPS मामले में आज भी पूरी नहीं हो पाई बहस, अब कल फिर होगी सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट में आज दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मुख्य संसदीय…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 09 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के तीसरे…

11 hours ago

जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री

धर्मशाला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिके हुए विधायक…

11 hours ago

रेडक्रॉस दिवस पर लगाया गया रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

धर्मशाला, 9 मई: जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा द्वारा गत दिवस विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर…

11 hours ago

राज्यपाल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भारतीय संस्कृति को वर्तमान परिस्थिति…

11 hours ago

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य…

11 hours ago