लोकसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस के बीच टिकट को लेकर गुटबाज़ी

<p>कांग्रेस पार्टी में लगता है अभी भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर गुटबाज़ी खत्म करने की बात तो कह रहे हैं लेकिन लगता है कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी और आपसी कलह का चोली दामन का साथ है। लोकसभा टिकट को लेकर ही कांग्रेस पार्टी आपस में बंटी हुई नज़र आ रही है। आज चुनींदा अखबारों में ताज़ा लोकसभा प्रत्याशीयों की तथाकथित लिस्ट जारी हुई है। उसपर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि ये ख़बर प्लांट करवाई गई है।</p>

<p>सच जानने के लिए हमने हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी लिस्ट की उन्हें जानकारी नहीं है। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अभी इस तरह के कोई नाम भी आलाकमान को नहीं भेजे हैं। क्योंकि हिमाचल का चुनाव अभी देरी से है इसलिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएगी उसमें नामों पर अंतिम मोहर लगेगी।</p>

<p>उधर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से पूछा गया तो उन्होंने भी स्क्रीनिंग कमेटी की किसी भी तरह की मीटिंग से साफ़ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में उनकी गैरमौजूदगी में एक बैठक जरूर हुई है जिसमें पार्टी प्रभारी सहित कांग्रेस के आला नेता मौजूद थे। उसमें लोकसभा चुनावों को लेकर जरूर चर्चा हुई है लेकिन नाम दिल्ली में ही तय होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

2 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

3 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

3 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

4 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

21 hours ago