कांग्रेस पार्टी के लिए सुसाइडल है सुक्खू, नेतृत्व में गिरा पार्टी का ग्राफ: वीरभद्र सिंह

<p>पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हॉली लॉज में शनिवार को अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन, अपने जन्मदिवस के मौके पर भी वीरभद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ तल्ख़ नज़र आए। इस दौरान वीरभद्र सिंह ने सुक्खू पर खूब सियासी तीर छोड़े।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू पार्टी के लिए सुसाइडल (आत्मघाती) है। सुख्खू के नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ निरंतर गिरा है। अब कांग्रेस को ऐसे लोगों को आगे लाना चाहिए जिनका पार्टी में आधार हो।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने कहा कि संगठन में नए लोगों के आने से नए विचार आते हैं, नया जोश आता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुख्खू को हटाने के लिए वह पहले भी हाईकमान से मांग उठाते आए हैं और आगे भी उठाएंगे।</p>

<p>वहीं, लोकसभा चुनाव न लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ूगा नहीं बल्कि अब लड़ाऊंगा। मुख्यंमत्री जयराम ठाकुर द्वारा उनके अनुभव को लेकर उठाए गए सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि &#39;शेर&#39; कभी बूढ़ा नहीं होता। सीएम जय राम ठाकुर को याद रखना चाहिए कि हिमाचल का जो विकास हुआ है वह कांग्रेस की ही देन है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

2 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

3 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

3 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

18 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

19 hours ago