कांग्रेस का मेनिफेस्टो निराशा और हताशा का नतीजा: गहलोत

केंद्रीय मंत्री थाबर चंद गहलोत ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर जमकर सवाल उठाए हैं। गहलोत कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो निराशा और हताशा का नतीजा है। वर्ष  2012 के चुनावों में कांग्रेस ने 222 वायदे प्रदेश की जनता के साथ किए थे, जिनमें से 108 पर कुछ भी नहीं किया गया। यानी कि जनता के साथ उस समय भी धोखा किया गया।

अब नए घोषणापत्र में भी जनता को छलने का प्रयास किया गया है। नए घोषणापत्र में 275 वायदे किए हैं जिनमे अधिकतर पुरानी घोषणाएं है। कांग्रेस के घोषणापत्र में भ्रष्टाचार के मामलों की निगरानी और सजा की बात कही गई है। गहलोत ने कहा कि फिर भ्रष्टाचार से घिरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कार्यवाही क्यों नहीं की।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस जान चुकी है कि उनकी हार सुनिश्चित है इसलिए हताशा और निराशा में ये घोषणापत्र जारी किया गया है। जीएसटी पर दस लाख की सीमा में छूट कर  20 लाख करने को लेकर प्रयास करेंगे तो फिर ये छूट की मांग पहले क्यों नही की गई?

5000 टूरिस्ट गाइड रखने का भी हवाला था योजना ही कांग्रेस शुरू नही कर पाई। कर्मचारियों के लिए नियमित करने का चुनावी वायदा किया गया पांच साल तक क्यों नही कोई नीति बनाई? सरकार ने 28 गुना ज्यादा कर्जा लिया उसका विकास कहीं दिख नहीं रहा है, फिर वो पैसा कहां गया?

गहलोत ने कहा कि रोजगार कार्यालय में 8 लाख बेरोजगार पंजीकृत है लेकिन, 2016 में मात्र 3300 बेरोजगारों को रोजगार मिला है। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं से ठगी की गई। कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ देने की बात कही है लेकिन, कांग्रेस पांच साल तक क्या करती रही। किसानों बागवानों और महिलाओं के साथ किए गए पुराने वायदे ही पूरे नहीं किए तो नए वायदे जनता को छलने के लिए किए गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago