नियुक्तियों को लेकर जयराम सरकार बैकफुट पर, हिमुडा निदेशक की छुट्टी

प्रदेश की जयराम सरकार अपने हाथों की गई नियुक्तियों को लेकर बैकफुट पर आ गई है। बिना सोचे समझे की गई इन नियुक्तियों को लेकर सरकार की खूब फजियत हो रही है। सरकार ने पांच महीने पहले कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर को कामगार बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। नियुक्ति के बाद बाकायदा इसकी नोटिफिकेशन भी जारी की थी। लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी उन्हे सरकारी नोकरी से रिलीव नहीं किया गया है।

जब तक सुरेंद्र ठाकुर सरकारी नोकरी से रिलीव नहीं होते और उन्हें स्वेच्छिक सेवानिवृती नहीं दी जाती तब तक वह कामगार बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नहीं बैठ सकते। नोकरी से रिलीव न मिलने से जहां एक तरफ सुरेंद्र ठाकुर का इंतजार लंबा हो गय़ा है वहीं दूसरी तरफ कामगार बोर्ड बिना अध्यक्ष के सरकार को चिड़ा रहा है।

हिमुडा निदेशक अनुपाल चौहान की छुट्टी

बता दें कि प्रदेश सरकार ने दस दिन पहले हिमुडा के निदेशक पद पर अनुपाल चौहान की नियुक्ति की थी। इस नियुक्ति पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। समाचार फर्स्ट ने भी इस नियुक्ति को लेकर शिमला में चल रही अंदरूनी कलह को उजागर किया था। अपनों के विरोध की चिंगारी कहीं आग का रूप धारण न कर ले इससे पहले ही सरकार ने अनुपाल चौहान की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है।

अनुपाल को लेकर कहा गया कि वह भाजपा के प्रथमिक सदस्य तक नही है और पैसे के दम पर उनकी नियुक्ति हो गई। पहले सरकार द्वारा की गई नियुक्ति और दस दिन में ही नियुक्ति को निरस्त करना सरकार कि कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

7 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

7 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

13 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

14 hours ago