पॉलिटिक्स

युवा कांग्रेस की हड़ताल में पहुंचे सुक्खू, कहा- सरकारी माफिया नौकरी देने में हुआ सक्रिय

पी. चंद। पुलिस पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश भर में भूख हड़ताल पर है। मंडी में युवाओं का साथ देने खुद इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे। सेरी में सुक्खू अपने दलबल के साथ शामिल हुए।

सुक्खू ने कहा कि हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आ रहे हैं, सत्ता सुख के लिए नहीं। प्रदेश में कांग्रेस की भी सरकारें रही, उस दौरान कोई पेपर लीक का मामला नहीं सामने आया। इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बीजेपी सरकार में एक के बाद एक पेपर लीक के मामले देखने को मिल रहे हैं। यह सब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि पेपर भरने के लिए पैसों की बर्बादी के साथ युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी नौकरी देने का माफिया सक्रिय हुआ है। इस मामले की रिपोर्ट सीबीआई द्वारा 90 दिनों में पेश नहीं हुई तो चुनावों के दौरान मामलों से ध्यान भटकाने का काम नहीं होना चाहिए। 90 दिनों में रिपोर्ट पेश नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेश भर में अपना आंदोलन तेज करेगी।

Manish Koul

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

23 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago