पॉलिटिक्स

एक्‍शन में सरकार : अवैध भवनों पर कार्रवाई की तैयारी

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क

Shimla: संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण के मामले के बाद प्रदेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। अवैध निर्माणों पर सरकार का हथौड़ा चलाने की तैयारी में है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मीडिया से बातचीत में इसके संकेत दिए हैं। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हिमाचल में मस्जिद सहित अन्य भवनों का जो भी अवैध निर्माण हुआ है, उस पर सरकार कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करेगी। संजौली और मंडी में मस्जिद के अवैध निर्माण का मामला सामने आया था। मंडी में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर मस्जिद का अवैध निर्माण हुआ था, उसे वहां पर खुद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तोड़ दिया है। इस तरह से जहां जहां पर भी अवैध निर्माण हुआ है। सरकार नियमों में रहकर इस पर कार्रवाई करेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय राज्य है, यहां पर हम सभी का सम्मान करते हैं। इसलिए हमें इस तरह के मामलों को राजनीतिक दृष्टि से न देखकर प्रशासनिक नजरिए से देखने की आवश्यकता है।सरकार की तरफ से मैं विश्वास दिलाता हूं जहां कहीं पर भी मकानों, मस्जिदों और अन्य किसी भी तरह के भवनों का अवैध निर्माण हुआ है।सरकार पर उसके खिलाफ कानून के दायरे पर रहकर कार्रवाई करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सर्वदलीय बैठक हुई है। विपक्ष के नेताओं सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने भी भाग लिया। सभी ने प्रदेश में भाईचारा कायम रखने की बात की है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज से अलग-अलग संगठनों के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनकी अपनी भावनाएं हैं, जिसके लिए उनसे बात की जाएगी।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

2 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

2 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

3 hours ago

मंकी पॉक्स का पहला सैंपल प्रदेश में आया नेगेटिव, सतर्कता बनाए रखें

समाचार फस्‍ र्ट नेटवर्क Hamirpur: डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मंकी पॉक्स…

5 hours ago

AAP का दावा: एक सप्ताह में सरकारी आवास छोड़ देंगे केजरीवाल, सुरक्षा भी लौटाएंगे

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह…

5 hours ago

Whatsapp Scam: लिंक खोलते ही मंडी के कारोबारी के खाते से 48200 रुपये गायब

विपल्‍व सकलानी Mandi: साइबर ठगों के झांसे में आकर मंडी शहर के भूतनाथ बाजार के…

5 hours ago