GS बाली ने पंचायत स्तर पर जाकर की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात, प्रदेश सरकार पर भी बोला हमला

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात भी जीएस बाली के साथ सांझा की ओर गांव में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए पूर्व मंत्री जीएस बाली ने कहा कि नगरोटा का विकास मेरी हमेशा से प्राथमिकता रही है। नगरोटा को 3 साल पहले तक शिक्षा के हब के रूप में देखा जाता था लेकिन आज नगरोटा की स्थिति सबके सामने है। जनता समझ गई है कि नगरोटा का हित किसमें है।

वहीं, पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकार आज हर मोर्चे पर फेल है। बेरोजगारी, महंगाई और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। लेकिन सरकार फिर भी नहीं जाग रही। कोरोना महामारी में भी सरकार फेल रही कितने लोगों की जान चली गई। अस्पतालों की हालत सबके सामने आ गई। उन्होंने कहा कि अब नगरोटा की जनता उनका परिवार है और परिवार के हर सुख दुख में मैं उनके साथ हुं ।

बता दें कि पूर्व मंत्री जीएस बाली 24 और 25 जून को दो दिन के लिए नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इन दो दिनों में वे पंचायत स्तर पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेट करेंगे और गांव में आ रही समस्याओं की जानकारी लेगें। इसी कड़ी में आज उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की बालूगलोआ, घीण, मोरढ जसाई, रतियाड़, कंडी, खावा, सरुहड, टोरू, वड़ोह, दनोआ, खरढ़, जंदराहद, ऐरला वूसल, सरोत्री, सरोत्री पलाह, चकलू, लूना मंगरेला और सदूबडग्रा, थाना वडग्रा, सुन्नी, चंदरोट, बलोल, बराणा, बगुलेहड़, जलोट, झिकली कोठी, उस्तेहड़, लिली, मुमता, सकोट पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट की और गांव में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। इसी प्रकार कल 25 जून को भी वे पंचायत स्तर पर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

ये रहेगा कल के कार्यक्रम का शेड्यूल

25 जून 2021     सुबह 10 बजे            सुनेहड़              सुनेहड, मुंन्दला, अमतराड

25 जून 2021     सुबह 11 बजे            ओबीसी भवन        चाहडी, कीर चंबा, हटवास, भुनेहड, मसल, धोडव, मुहालकड, ठारू, कवाडी, नगरोटा शहर ।

25 जून 2021     दोपहर 12:30            ओबीस भवन         प्रेस कॉन्फ्रेंस

25 जून 2021     दोपहर 1:30 बजे          मलां               मलां, पठियार, अंबाडी, लाखामंडल, उपली मझेटली।

25 जून 2021     दोपहर 3 बजे            बलधर              बलधर, रमेहड़ , सिहुड़ ।

25 जून 2021      दोपहर 4 बजे           सेराथाना            सेराथाना, रिन,धलूं , पटियालकड़, रौंखर जसौर ।

25 जून 2021      शाम  5 बजे            ठानपुरी             ठानपुरी, सदरपुर, रजियाणा, कलेड ।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

3 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

3 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

3 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

18 hours ago