<p>प्रदेश में जिस तरह मानसून सक्रिय हो रहा है उसी तरह धीरे धीरे सियासी पारा भी ऊपर चढ़ना शुरू हो गया है। एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने, विभिन्न मांगों को लेकर करीब 100 दिन से धरने पर बैठे, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत से मुलाकात की। </p>
<p>दरअसल भाजपा नेता सतपाल सत्ती और त्रिलोक कपूर फतेहपुर में चुनावों के दृष्टिगत एक बैठक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह दोनों नेता और फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे कृपाल परमार डॉ. राजन सुशांत से मिले। सतपाल सत्ती ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि आज परिस्थिति जो भी हो लेकिन डॉ. सुशांत हमारे पुराने साथी रहे हैं। इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिएं। जहां तक चुनाव की बात है वह जनता तय करती है किसको चुनना है और यही फतेहपुर में भी होगा।</p>
<p>हालांकि सत्ती ने इसे औपचारिक मुलाकात करार दिया है लेकिन राजनीतिक पंडित इसके कई मायने निकाल रहे हैं। क्योंकि पिछले करीब 100 दिन से डॉ. सुशांत लगातार धरने पर बैठे हैं लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। अब एकदम से भाजपा नेताओं का उनसे मिलने पहुंचना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…