<p>हिमाचल प्रदेश में महंगा सीमेंट बेचने पर प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली ने मोर्चा खोला हुआ है। बाली ने सीमेंट कंपनियों को रेट कम करने को लेकर अल्टीमेटम दिया हुआ है। इसी के मद्देनज़र अब सीमेंट कंपनियां झुकती हुई नज़र आ रही हैं। </p>
<p>इस बाबत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सीमेंट कंपनियों के मसले पर परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली के साथ काफी देर तक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सीमेंट में 5 रुपये प्रति बोरी कम करने के निर्देश दिए हैं।</p>
<p>सीएम के साथ बैठक में जीएस बाली ने दो टुक कह दिया है कि हिमाचल में सीमेंट महंगे रेट पर बेचा जा रहा है। अगर, कीमतों में कमी नहीं की गई तो वे सड़क पर विरोध के लिए मजबूर हो जाएंगे। बाली सीमेंट कंपनियों से जायज मुनाफा रखने की बात कही है। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में कंपनियों को वाजिब कीमत रखने का हक है, लेकिन किसी को भी लूट-खसोट की छूट नहीं मिलनी चाहिए।</p>
<p> </p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…