हिमाचल में लीगल हो सकती है भांग की खेती, सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उठाई मांग, CM बोले- करेंगे विचार

<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने का मामला आज हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में उठा। सत्ता पक्ष के सदस्यों की तरफ़ से ही सदन में संकल्प प्रस्ताव में भांग की खेती को लीगल करने की मांग उठाई गई। सदस्यों ने उत्तराखंड की तर्ज़ पर सदन में नशा रहित भांग की खेती को लीगल करने की मांग उठाई गई।</p>

<p>भाजपा बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भांग की खेती उनकी पुष्तैनी खेती है। जिसमें नशे की मात्रा बहुत कम होती है। भांग से दवाई के साथ-साथ रेशे व बीज भी काम आते हैं। यदि भांग की खेती लीगल होती है तो इससे बेरोजगार ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसलिए उत्तराखंड की तर्ज़ पर हिमाचल में भी भांग खेती को लीगल किया जाए।</p>

<p>उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भांग की खेती को लीगल करने के लिए ज़रूरी मापदंडों का अध्ययन करना जरूरी है। भांग दवाईयों को बनाने के लिए भी उपयोग में लाई जाती है। उन्होंने बताया कि सदस्यों की तरफ़ से सुझाव आ रहे है। इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर भांग की खेती को लीगल किए जाने पर विचार किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago