हिमाचल पहुंचे कांग्रेस प्रभारी शिंदे, CM के साथ धर्मशाला रवाना

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे बुधवार दोपहर करीब एक बजकर तीस मिनट पर गग्गल एयरपोर्ट कांगड़ा पहुंच चके हैं। एयरपोर्ट पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरों-शोरो से शिंदे का स्वागत किया और उन्हें हार पहनाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, सुजान सिंह पठानिया जैसे कई मंत्री भी मौजूद रहे जिन्होंने शिंदे का हिमाचल में स्वागत किया।</p>

<p>एयरपोर्ट के बाद शिंदे सीधे दूसरी राजधानी धर्मशाला के लिए निकल चुके हैं और वहां अब वह सर्किट हाउस में कुछ देर रुकेंगे उसके बाद किसी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम के समय शिंदे विधायक, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। वहीं, शिंदे के इस दौरे से कांग्रेस नेताओं और युवाओं में टिकट की होड़ लगी हुई है और सभी अपने-अपने नंबर बनाने में लगे हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि हिमाचल प्रभारी बनने के बाद शिंदे का यह दूसरा हिमाचल दौरा है। इस दौरे में मुख्य रूप से टिकट आवंटन और पार्टी की जीत को आगे बढ़ाने को लेकर कार्य किए जाएंगे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

17 mins ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

33 mins ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

36 mins ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

38 mins ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

42 mins ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

45 mins ago