पॉलिटिक्स

हिमाचल: JP नड्डा ने किया भाजयुमो के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के निकट होटल दि ट्रांस में भाजयुमो का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें मुख्यातिथि जेपी नड्डा रहे। इस दौरान भाजयुमो प्रमुख तेजस्वी सूर्या, सीएम जयराम ठाकुर आदि दिग्गज मौजूद रहे। बैठक में जेपी नेड्डा ने सभी को केंद्र सरकार कि योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कहा। वहीं, कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि BJP राष्ट्र कि सबसे बड़ी पार्टी ओर इस समय देश मे केंद्र सरकार देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है ओर इसी बात को जनता तक पहुंचाना है।

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस और AAP पर तीखा हमला बोला । उन्होंने कहा कि AAP पानी का बुलबुला है और इसका तेजी से पतन हो रहा है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस के चिंतन शिविर पर तंज कसते हुए तरुण चुघ ने इसे गांधी परिवार की चिंता का शिविर बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शानदार काम कर रही है।

इससे पहले अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा धर्मशाला में होने वाली भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां वह राष्ट्रीय भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने खुली जीप में रोड शो भी किया जहां उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका स्वागत किया। शिविर में कुल 139 डेलिगेट हिस्सा ले रहे हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

14 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

15 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

15 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

18 hours ago