पॉलिटिक्स

उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में देखी गई ये झलक, क्या यह एकजुट कांग्रेस का ट्रेलर है?

झीलों की नगरी उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से शुरू हो गया। इस चिंतन शिविर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत देशभर के करीब 400 बड़े नेता शामिल हुए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव RS बाली ने भी उदयपुर में हो रहे ‘नव संकल्प’ शिविर में भाग लिया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भी कई पदाधिकारी शिविर में मौजूद रहे।

हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिमाचल कांग्रेस में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। ऐसे में अब राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का सबसे बड़ा चिंतन शिविर चल रहा है। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य ये है कि अपने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चले।

ऐसे में इस चिंतन शिविर में हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता एक मंच पर नजर आए। साफ है कि चिंतन शिविर से कांग्रेस ये संदेश देने का प्रयास कर रही है कि पार्टी एकजुट है और आगामी विधानसभा चुनावों में भी पार्टी एकजुटता के साथ मैदान पर उतरेगी और सरकार बनाएगी।

बता दें कि उदयपर में तीन दिन तक कांग्रेस का चिंतन शिविर चलेगा। कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए विभिन्न मुद्दों पर बनी छह समितियों की बैठक होगी, जहां अलग-अलग बंद कमरों में होगी। इन छह समितियों में राजनीतिक प्रस्ताव, आर्थिक प्रस्ताव, किसानों के मुद्दे, सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती, युवा सशक्तिकरण जैसी थीमों पर चर्चा होगी। 14 मई को पूरे दिन छहों समितियों का अपना-अपना मंथन चलेगा। शाम को इन मंथनों के आधार पर सभी समितियां अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगी।

शिविर के आखिरी दिन सुबह छहों समितियां के संयोजक अपने अपने प्रस्तावों पर आधारित रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौपेंगे। उसके बाद इन प्रस्ताव पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में मुहर लगेगी। सीडब्ल्यूसी के बाद समापन सत्र में इन प्रस्तावों को अपनाने का ऐलान होगा। दोपहर बाद समापन सत्र में राहुल गांधी का संबोधन होगा, राहुल के बाद सोनिया गांधी का समापन भाषण होगा, जहां वह कांग्रेस नेताओं को चिंतन शिविर में लिए गए प्रस्तावों पर आधारित नव संकल्पों का संदेश देंगी।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

7 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

7 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

7 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

7 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

11 hours ago