पॉलिटिक्स

‘इस बार रिवाज नहीं सरकार बदलेगी’, कांग्रेस जीतेगी 45 से ज्यादा सीटें: प्रतिभा सिंह

प्रदेश भर में आगामी विधानसभा चुनावों में केवल वीरभद्र सिंह मॉडल ही चलेगा, उपचुनावों में इसकी झलक लोगों ने दिखा दी है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नादौन में कांग्रेस महासचिव बृजमोहन सोनी के घर में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को बताएगी कि इस बार रिवाज नहीं बदलेगा और कांग्रेस 45 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी.

उन्होंने पूछा कि सरकार बताए कि ऐसा कौन सा उन्होंने कोई बड़ा काम किया है ताकि लोग उन्हें वोट दें. उन्होंने कहा कि मोदी जी इस बार जब भी प्रदेश दौरे पर आए उन्होंने एक बार भी महंगाई, बेरोजगारी या पुलिस भर्ती बारे कोई बात नहीं की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य नहीं हुए इसलिए सरकार को किस बात का श्रैय दिया जाए.

उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ बल्कि बेचा गया है और यह बहुत बड़ा स्कैम है, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन देन है. उन्होंने कहा सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से क्यों नहीं करवा रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आते देख अब सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं केवल लोगों को लुभाने के लिए कर रही है. वहीं सुख्खू द्वारा दिए गए बयान मोदी से बैर नहीं और जयराम की खैर नहीं पर प्रतिभा सिंह ने पूरी तरह से पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बयान को पसंद नहीं किया है.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनकी यह निजी राय हो सकती है या व्यक्तिगत आदर हो सकता है. उन्होंने मणिमहेश में निशुल्क लगाने वालों पर लगाए गए शुल्क का विरोध किया.साथ ही उन्होंने पंजाब में डॉक्टर राज बहादुर के साथ हुए व्यवहार की कड़ी निंदा की.

उन्होंने कहा कि निजी चैनल द्वारा करवाया गया सर्वे निराधार है. भाजपा 10 सीटें भी पार नहीं करेगी. उन्होंने प्रदेश में आप की उपस्थिति को पूरी तरह से निकार दिया. उन्होंने कहा कि यहां बाहर से लोग लाकर प्रदर्शन कर रही है आप पार्टी. उनके पास कोई चेहरा भी नहीं है.

Vikas

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

8 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

8 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

8 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

9 hours ago