<p>कोरोना के क़हर के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे लोगों से घरों की बत्तियां बंद करके मोमबत्ती या दिया या फोन की टॉर्च जलाने का आह्वान किया है। इस पर प्रदेश बीजेपी के मुखिया डॉक्टर बिंदल ने प्रधानमंत्री के आह्वान को सफ़ल बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में राजीव बिंदल ने लोगों से अपील की है कि 'हमें कोरोना के अंधेरे पर प्रकाश पुज से विजय हासिल करनी है।'</p>
<p>बिन्दल ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से फैली महामारी को रोकने के लिए देश के 130 करोड़ लोगों से जो राष्ट्रीय आहवान किया है, उसका सभी कार्यकर्ता स्वयं भी पालन करें और बूथ स्तर पर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। नरेन्द्र मोदी ने गत दिन राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए ताली-थाली, शंख-घंटी बजाकर कोरोना महामारी के बीच निडर होकर अपनी सेवाएं देने वाले मेडिकल, पैरा मैडिकल, सुरक्षा कर्मियो और अन्य आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मियों के सम्मान में राष्ट्रव्यारी अभियान को देश भर के लोगों ने ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जिसे कई बड़े देशों ने भी सराहा और उसका अनुसरण किया है। </p>
<p>जैसे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग्रह किया है सभी कार्यकर्ता रात 9 बजे घरों की लाईटें बंद के विशेष कार्य को साधारण और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न करें और किसी भी प्रकार की भीड़ भाड़ न जुटाएं। जिस प्रकार संपूर्ण राष्ट्र के लोग कोरोना के विरूद्ध जंग लड़ रहे हैं, 5 अप्रैल को संपूर्ण भारत अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति शक्ति दिखाएगा। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ देशवासी एक बार पुनः नरेन्द्र मोदी की आवाहन पर अपनी संपूर्ण शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…