<p>भाजपा सरकार ने दूसरे साल के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा ने इस रैली में 25 हज़ार कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि जय राम के नेतृत्व वाली सरकार में विकास की गति तेज हुई। गृह मंत्री अमित शाह और जगत नड्डा हिस्सा लेंगे।</p>
<p>अकेले शिमला जिला से 10 हज़ार कार्यकर्ता आएंगे। ये जानकारी शिमला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दी। उन्होंने बताया कि शिमला सोलन सिरमौर से अधिकतर कार्यकर्ता आएंगे। बाकी जिलों से भाजपा की कार्यकारिणी पहुंचेंगे। योजनाओं के लाभार्थियों की भी इस जनसभा में बुलाया जाएगा।</p>
<p>कांग्रेस के आरोपों पर सत्ती ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मनघडंत आरोप लगाती है। जबकि भाजपा पूरे सिस्टम से काम करती है। कुलदीप राठौर भाजपा की चिंता छोड़ कर अपनी चिंता करें। पहले कार्यकारिणी बनाए फिर कुछ बोलें।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…