<p>हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा अर्थ ही 'कलह' है। जब वे सत्ता में थे तो वे आपस में लड़-लड़कर प्रदेश के विकास को ग्रहण लगाते रहे और अब जब सत्ता से बाहर कर दिये गए हैं तो आपसी लड़ाई से जनता का ध्यान बांटने के लिए बीजेपी के खिलाफ दोषरोपण की राजनीति कर रहे हैं।</p>
<p>सत्ती ने कहा कि कांग्रेस संगठन भी अब पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को सत्ता से बेदखली का मुख्य कारण मान रहा है। इसी के साथ बीजेपी के वे आरोप भी सत्य साबित होते हैं, बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पर लगाए थे। अब जब कांग्रेस ने ही इन आरोपों को स्वीकार कर लिया है तो उन्हें अपनी ग़लतियों के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…