चुनाव सिर पर तो याद आया कांगड़ा जिला!, भाजपा कि दिग्गज धर्मशाला में करेंगे 3 दिवसीय बैठक

<p>बेशक प्रदेश की जयराम सरकार पर 3 साल में कांगड़ा की अनदेखी के आरोप लगते रहे हों, लेकिन जब बात चुनाव की आती है तो नेता और मंत्री सब कांगड़ा की ओर दौड़े चले आते हैं। विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ 1 साल का वक़्त रह गया है और इसी कड़ी में बीजेपी ने जिला कांगड़ा के लिए हलचल तेज कर दी है। बुधवार 17 फरवरी को बीजेपी धर्मशाला में 3 दिवसीय कार्यसमिति बैठक करने जा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष कश्यप सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शिरक़त करेंगे।</p>

<p>ख़बर है कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप बैठख करेंगे। 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से बैठक में भाग लेंगे। 19 फरवरी को भी बैठकें होंगी। जिलेभर में 400 के करीब होर्डिग्स लगाए हैं। तीन दिवसीय आयोजन में 400 के करीब पदाधिकारियों समेत संगठन के कार्यकर्ता भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एयरपोर्ट से नड्डा को मुख्य मार्ग से खुली जीप में बैठक स्थल तक लाया जाएगा। बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के रहने के लिए होटलों में विशेष व्यवस्था की गई है।</p>

<p>प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस बैठक में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा तो आगामी नगर निगम चुनावों ओर उपचुनावों के साथ 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा। जेपी नड्डा 18 तारीख को यहां पहुंचेगे।&nbsp; बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि आगामी नगर निगम के चुनाव और उपचुनावों ओर 2022 के चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

2 hours ago

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

3 hours ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

3 hours ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

3 hours ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

4 hours ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

5 hours ago