Categories: हिमाचल

नगर निगम धर्मशाला चुनाव के लिए हलचल तेज, दोनों पार्टियों के लिए चुनौती

<p>2022 से पहले नगर निगम चुनावों के लिए दोनों ही पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल निगम चुनावों को जीतने के लिए अभी से बैठके कर रहे हैं। इसी कड़ी में ख़बर है कि धर्मशाला में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल पुराने प्रत्याशियों पर दांव खेलेंगी। नगर निगम के पहले चुनाव में कांग्रेस बहुमत में थी जबकि भाजपा को तीन ही पार्षदों से संतोष करना पड़ा था। अबकी बार कांग्रेस पुराने पार्षदों के सहारे ही चुनाव में उतरेगी जबकि भाजपा उन वार्डों के लिए माथापच्ची करेगी जहां हार का सामना करना पड़ा था।</p>

<p>वहीं, इस बार धर्मशाला में बीजेपी विधायक चुने गए हैं जिसके चलते कांग्रेस के सामने भी निगम चुनाव जीतना चुनौति भरा रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम चुनाव 31 मार्च या फिर दो अप्रैल को सकते हैं और इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। नगर निगम धर्मशाला में कुल 17 वार्ड हैं। वर्तमान में 14 पार्षद कांग्रेस और तीन भाजपा समर्थित हैं। महापौर पद पहले ढाई वर्ष के लिए एससी महिला और अगले अढ़ाई वर्ष के लिए एसटी के लिए था।</p>

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

21 mins ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

2 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

2 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

6 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

6 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

6 hours ago